लॉन टेनिस प्रतियोगिता में प्रियांश खत्री की डबल हैट्रिक,जीता गोल्ड मैडल
बीकानेर, दैनिक खबरां । पटेल नगर स्थित टीएन टेनिस अकेडमी की और से आयोजित लॉन टेनिस प्रतियोगिता में प्रियांश खत्री ने दो अलग-अलग मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। जिसमें प्रियांश ने एकल और जोड़ीदार में फर्स्ट रहते हुए गोल्ड मैडल और ट्रॉफी पर कब्जा जमाते हुए प्रतियोगिता का खिताब जीता है। प्रियांश की इस जीत पर राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के संरक्षक सतीश कुमार खत्री ने बधाई प्रेषित करते हुए प्रियांश के उज्जवल भविष्य की कामना की है। खत्री ने बताया कि इस लॉन टेनिस प्रतियोगिता में 10वीं और 11वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें प्रियांश ने साथी प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देते हुए फाइनल में जगह बनाते हुए इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की, वंही जोड़ीदार मुकाबले में भी प्रियांश और मनन बेनीवाल की जोड़ी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। विजेता प्रियांश को टीएन टेनिस अकेडमी की और अतिथियों द्वारा गोल्ड मैडल और ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रियांश की इस जीत पर परिजनों और मित्रों व रिश्तेदारों में ख़ुशी का माहौल है।

