बीकानेर : सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और आभूषण पार कर ले गए

बीकानेर

बीकानेर : सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और आभूषण पार कर ले गए

बीकानेर। शहर में चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला नयाशहर थाना क्षेत्र की मुरलीधर व्यास नगर के डी सेक्टर का है, जहां सूने मकान से चोर सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही आठ हजार रुपए नगद भी ले गए। नयाशहर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। कॉलोनी के डी-622 में रहने वाले सेवानिवृत कर्मचारी कृष्णकांत जोशी पिछले दिनों बाहर थे। उन्हें फोन करके रिश्तेदारों ने बताया कि घर के ताले टूटे हुए हैं। वो बीकानेर पहुंचे तो पता चला कि चोरों ने घर में सेंधमारी की है। घर से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए है। चोर सोने की एक नथ ले गए। इसके अलावा चांदी के तीन-चार तरह के अलग-अलग आभूषण भी ले गए हैं। साथ ही मोबाइल फोन भी ले गए। घर का सारा सामान बिखेर गए। चोरी हुए सामान आलमारी में बंद था लेकिन उसे तोड़ दिया गया। माना जा रहा है कि चोर काफी देर तक घर में रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।