जेल में कैदी कर रहे यौन शोषण, गुप्तांग में डाली बोतल,कैदी ने जेल से जज को लिखा पत्र..

हरियाणा

जेल में कैदी कर रहे यौन शोषण, गुप्तांग में डाली बोतल,कैदी ने जेल से जज को लिखा पत्र..

दैनिक ख़बरां। हरियाणा की जींद जेल से बहुत ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक बंदी ने जिला जज को पत्र लिख कर कैदियों और जेल प्रशासन पर बहुत गंभीर आरोप लगाया हैं। उसने जिला सत्र न्यायाधीश को लिखा कि जेल में उसका यौन शोषण हो रहा है। लिखे पत्र में बंदी ने कहा कि उसके साथ बंद कैदी उसे बहुत परेशान कर रहे हैं और कुकर्म कर रहे हैं। उन्होंने उसके गुप्तांग में प्लास्टिक की बोतल भी डाल दी। जब उसने यह बात जेल प्रशासन को बताई तो उन्होंने डांट कर उसे वापस भेज दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने फिलहाल इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कैथल जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव निवासी बंदी ने कहा कि वह किसी मामले में जींद जेल में बंद है। उसको जेल में बंद कुछ बंदी प्रताडित कर रहे हैं। उसका लगातार यौन शोषण किया जा रहा है। उसके गुप्तांगों में प्लास्टिक की बोतल डाली जाती है। वह अपना मेडिकल करवाना चाहता है। बंदी ने आरोप लगाया कि जब उसने यह बात जेल प्रशासन को बतानी चाही तो उसे डांटकर वापस भेज दिया गया। अब उसने मजबूरी में पत्र लिखना पड़ रहा है। पत्र में बंदी ने लिखा है कि वह बहुत शर्मिंदगी महसूस कर रहा है। उसका आत्महत्या करने का मन करता है।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस संबंध में जेल में बंद सुरेंद्र, मनु, विक्रम तथा एक अन्य नंबरदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी नफे सिंह ने बताया कि एसपी ऑफिस की तरफ से उन्हें शिकायत मिली है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जेल अधीक्षक संजीव ने बताया कि जेल में इस प्रकार का कोई मामला सामने नहीं आया है। कुछ बंदियों की आपसी रंजिश के कारण एक-दूसरे पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो सही तथ्य होंगे सामने आ जाएंगे।