बीकानेर में एमडी सप्लाई नेटवर्क पर पुलिस की चोट,आरोपी गिरफ्तार, सप्लायर फरार

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर में एमडी सप्लाई नेटवर्क पर पुलिस की चोट, आरोपी गिरफ्तार, सप्लायर फरार

बीकानेर, दैनिक खबरां। सदर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.08 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को मिली सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तौसिफ खान उर्फ कुरिया पुत्र सिराजुद्दीन, उम्र 20 वर्ष, निवासी मस्जिद के सामने भुट्टो का बास, बीकानेर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एमडी बरामद की गई। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़ा हुआ है। मामले में सप्लायर साहिल भुट्टा निवासी भुट्टा का बास, बीकानेर की तलाश जारी है।