एक लाख नौकरियों के कैलेंडर पर पंचारिया ने सीएम का जताया आभार

बीकानेर राजनीति राजस्थान

एक लाख नौकरियों के कैलेंडर पर पंचारिया ने सीएम का जताया आभार

दैनिक खबरां,बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रदेश के युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सरकार द्वारा एक वर्ष में एक लाख सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी किए जाने पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
श्याम पंचारिया ने कहा कि यह निर्णय केवल एक प्रशासनिक पहल नहीं, बल्कि युवाओं के प्रति सरकार की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट भर्ती कैलेंडर जारी होने से युवाओं को अपनी तैयारी के लिए दिशा और आत्मविश्वास मिलेगा।
पंचारिया ने युवाओं से आह्वान किया कि वे पूरी लगन और मेहनत के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें, क्योंकि भाजपा सरकार हर कदम पर युवाओं के साथ खड़ी है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है।