बीकानेर जेल रोड़ पर पुलिस नें घेराबंदी देकर युवक को दबोचा, देशी पिस्टल सहित दो मैगजीन जब्त

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर जेल रोड़ पर पुलिस नें घेराबंदी देकर युवक को दबोचा, देशी पिस्टल सहित दो मैगजीन जब्त

दैनिक खबरां, बीकानेर। बीछवाल पुलिस ने आज बुधवार दिन में मुखबिर की सूचना पर केन्द्रीय जेल रोड के पास से एक युवक को अवैध देशी पिस्टल व दो मैग्जीन के साथ धर दबोचा है । कार्रवाई थानाधिकारी गोविन्दसिंह चारण के नेतृत्व में ऑपरेशन वज्र व सघन गश्त के दौरान की गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुखबीर की सूचना मिलने पर टीम ने मुख बधिर स्कूल के आस-पास के क्षेत्र को कवर कर संदिग्ध को घेराकर पकड़ा। तलाशी में आरोपी पृथ्वीराज (उम्र 29) पुत्र मालाराम, निवासी ग्राम रेडा, थाना साण्डवा (जिला चुरू) के पास से एक देशी पिस्टल व दो मैग्जीन बरामद हुईं। आरोपी के पास हथियार के कोई वैध कागजात नहीं मिले।

आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। अवैध हथियार व मैग्जीन को जप्त कर आगे की जांच जारी है।  पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि हथियार किस स्रोत से प्राप्त हुआ तथा इसका प्रयोजन क्या था। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बताया है कि उसका भाई पिछले दस वर्षों से केन्द्रीय काराग्रह के सामने वाली कॉलोनी में रहता है व आरटीओ मोड़ पर किसी दूकान में कार्यरत है। आरोपी से पूछताछ में हथियार कहां से और क्यों खरीदा गया इस संबंध में गहन अनुसंधान चल रहा है।

यह कार्रवाई बीकानेर रेंज आईजी हेमन्त कुमार शर्मा के मार्गदर्शन तथा जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्रसिंह सागर, के निर्देश पर हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सौरभ तिवाडी, RPS व सहायक पुलिस अधीक्षक विशाल जांगीड के नज़दीकी सुपरविजन में टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस ने बताया कि आगामी दीपावली को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से गश्त व चेकिंग और तेज की जा रही है।