यात्रीगण कृपया ध्यान दें:- इन रेलगाड़ियों में बढ़ाए गए है अतिरिक्त कोच

बीकानेर

यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बों में अस्थाई बढोतरी
02 जोड़ी रेलसेवाओं में बढाये थर्ड एसी डिब्बे

बीकानेर@दैनिक ख़बरां। रेलवे द्वारा लम्बी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोड़ी रेलसेवाओं में 01-01 थर्ड एसी डिब्बें की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार:-

  1. गाडी संख्या 20843/20844, बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर रेलसेवा में बिलासपुर से दिनांक 01.11.22 से 29.11.22 तक तथा भगत की कोठी से दिनांक 05.11.22 से 03.12.22 तक 01 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
  2. गाडी संख्या 20845/20846, बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर रेलसेवा में बिलासपुर से दिनांक 03.11.22 से 26.11.22 तक तथा बीकानेर से दिनांक 06.11.22 से 29.11.22 तक 01 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।