बाप रे बाप; पिता ने अपने पुत्र को इतना बुरी तरह से पीटा की हो गई मौत

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बाप रे बाप; पिता ने अपने पुत्र को इतना बुरी तरह से पीटा की हो गई मौत

बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना इलाके में एक कलयुगी पिता ने अपने पुत्र को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। जानकारी मिली है कि बीछवाल में रहने वाले जीतू ने करणी औद्योगिक क्षेत्र में किसी बात को लेकर अपने तीन साल के बेटे धीरज की बेरहमी से पिटाई की। जिससे वह अचेत हो गया। उसे मृत समझ पिता जीतू मौके से फरार हो गया। अचेत धीरज को जीतू के साथी श्रमिक अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम जीतू पुलिस की पकड़ में आ गया है। बताया जा रहा है कि जीतू करणी औद्योगिक क्षेत्र स्थित किसी फैक्ट्री में श्रमिक है और यहीं नौनिहाल धीरज ने किसी बात को लेकर जिद्द की। जिसके चलते जीतू ने अपने बेटे की बेरहमी से पिटाई कर डाली।