शहर के इस इलाके में बाईक सवार बदमाश राहगीर के हाथ से मोबाइल छीनकर भागे

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

शहर के इस इलाके में बाईक सवार बदमाश राहगीर के हाथ से मोबाइल छीनकर भागे

दैनिक खबरां,बीकानेर। शहर में झपट्टामार बदमाश फिर से सक्रिय हो गए है। शनिवार कों पब्लिक पार्क के पास से एक ऐसी ही घटना सामने आई है। जिसका मामला सदर थाने में दर्ज हुआ है। घटना शनिवार रात्रि आठ बजे आसपास की है। चौतीना कुआँ निवासी पीड़ित विजय कुमार पुत्र फकीर चंद राजपूत पब्लिक पार्क से गुजर रहें थे। इस दरमियान बाईक सवार अज्ञात बदमाश पीड़ित के हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़ित ने सदर थाने में अज्ञात बाईक सवार बदमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने घटना के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले है। मामले की जांच सऊनि कोहरसिंह कर रहें है।