पीबीएम के नर्सिंगकर्मी के साथ मारपीट व जातिसूचक गालियां निकालने का आरोप, दो दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर बीकानेर पुलिस

पीबीएम के नर्सिंगकर्मी के साथ मारपीट व जातिसूचक गालियां निकालने का आरोप, दो दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में फिर एक नर्सिंगकर्मी के साथ मारपीट करने व जाति सूचक गालियां निकालने का मामला सामने आया है। घटना कों लेकर नर्सिंगकर्मी ने सदर पुलिस थाने में 11 नामजद व 10-15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी के अनुसार घटना 16 अगस्त को पीबीएम अस्पताल की है। परिवादी दिवेश कुमार हटिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मुझे प्रशस्ति पत्र मिलने के कारण रविंद्र मुझसे रंजिश रखता है। मेरे साथी डूंगरराम को कहा कि तुम लोगों ने कब उत्कृष्ट कार्य किए है। आरोप है कि रविन्द्र ने गंदी-गंदी गालियां निकाली और अपने साथी कर्मचारी और अपने जानकारों को फोन करके इकट्ठा कर लिया। जिसमें रविन्द्र, लीलाधर ज्याणी, पप्पूराम साहू, विनोद बिश्नोई, जयप्रकाश, गणपत बिश्नोई, ओमप्रकाश, प्रेम बिश्नोई, धीरज शर्मा, श्रीचंद पुनियां व 10-15 अन्य लोगों ने उसके मित्र डुंगरराम के साथ गाली-गलौज व धक्कामुक्की की। आरोपियों में से किसी ने प्रशस्ति पत्र भी छीन लिया। परिवादी ने बताया कि घटनास्थल पर शोर शराबा होने पर कुछ लोगों ने उसे बंधक बनाकर पास वाले रुम में बंद कर दिया, जहां उसके साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की गई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर किया जिसकी जांच एससी/एसटी सैल सीओ सुखदेव सिंह कर रहे।