एकजुटता का संदेश: ग्राम पंचायतों ने जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद गेधर का किया अभिनंदन

बीकानेर

एकजुटता का संदेश: ग्राम पंचायतों ने जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद गेधर का किया अभिनंदन

बीकानेर,दैनिक खबरां ।श्री कुम्हार महासभा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद गेधर का रविवार को कोलायत तहसील की ग्राम पंचायत गजनेर, गोविन्दसर और मिठड़िया बज्जू में सरपंचों व ग्रामीणों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया।

गजनेर कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि एवं पूर्व सरपंच जेठाराम गेधर ने की। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद गेधर रहे, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, पंचायत समिति पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रामलाल गेधर, वर्तमान सरपंच चंद्र प्रकाश कुम्हार, अर्जुन कुमावत और आशुराम कुमावत मौजूद रहे।

गोविन्दसर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद गेधर ने की। मुख्य अतिथि भाजपा उपाध्यक्ष व समाज के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत रहे। अति विशिष्ट अतिथियों में हीरोज के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष किशन संवाल, सरपंच प्रतिनिधि गोविंद लखेसर, बिठनोक पूर्व सरपंच सुखदेव खुड़िया, भामाशाह दीपराम लखेसर, यूथ आइकॉन खेतपाल लखेसर, अर्जुन कुमावत और एडवोकेट आशुराम ओस्तवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि गोविंद कुमावत ने जिलाध्यक्ष का साफा बांधकर, माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद गेधर ने कहा कि वे सदैव समाज के प्रति निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करते आए हैं और आगे भी समाज की आवाज बनकर संघर्ष करते रहेंगे।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं की भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई जारी है और समाज अब एकजुट होकर इस लड़ाई को मजबूती दे रहा है। उन्होंने कहा कि समाज अब शोषण और तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेगा। समारोह के अंत में पूर्व सरपंच सुखदेव खुड़िया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।