रात को खाना खाकर गया कमरे में सोने, सुबह परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश..
दैनिक खबरां,बीकानेर। जिले के नापासर थाना क्षेत्र के गांव किल्यू देवडान में मंगलवार को सुबह एक 19 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। प्रार्थी मोहनराम पुत्र अमराराम निवासी किल्यू देवडान ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा रिछपाल पुत्र किशोर कुम्हार रात को खाना खाकर छत पर बने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने पहुंचे। इस दौरान कमरे के पंखे के हुक से वह फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना से परिवार में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस नें मर्ग दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है।

