



बीकानेर देहात भाजपा जिला मीडिया संयोजक बने मनीष सोनी
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार बीकानेर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने मनीष सोनी को भाजपा बीकानेर देहात जिला मीडिया संयोजक नियुक्त किया है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि भाजपा एक संगठनात्मक पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं की निष्ठा और कार्यकुशलता को सदैव मान देती है। मनीष सोनी लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं और मीडिया प्रबंधन में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। संगठन ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
नवनियुक्त मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।

