महाजन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 46 किलो डोडा पोस्त सहित दो तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर बीकानेर पुलिस

महाजन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 46 किलो डोडा पोस्त सहित दो तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर, दैनिक खबरां। बीकानेर रेंज आईजी हेमंत कुमार शर्मा व जिले के कप्तान कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में पुरे जिले भर में अवैध नशे पर लगातार बीकानेर पुलिस की आक्रामक कार्रवाई का दौर जारी है। इन कार्रवाईयों से नशे के सौदागरों में खलबली मची हुई है। इसी कड़ी में महाजन पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 46 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त तथा एक कार भी जब्त की है।

थाना प्रभारी भजनलाल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अरजनसर निवासी सुभाष मेघवाल और बावड़ी (जोधपुर) निवासी भंवरलाल को दबोचा गया। दोनों आरोपीयों के लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी में सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को कार समेत पकड़ा। वाहन की तलाशी में भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद हुआ, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी गईं है।