बज्जू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 54 ग्राम स्मैक सहित युवक गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बज्जू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 54 ग्राम स्मैक सहित युवक गिरफ्तार

बीकानेर, दैनिक खबरां। जिले के बज्जू थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 54 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। रेंज आईजी हेमन्त कुमार शर्मा, एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन तथा एएसपी बीकानेर ग्रामीण बनवारी लाल मीणा और वृताधिकारी कोलायत संग्रामसिंह के सुपरवीजन में यह कार्रवाई की गई।इस कार्रवाई में पुलिस कॉन्स्टेबल भगवानाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

थानाधिकारी बज्जू जगदीश प्रसाद के निकट सुपरविजन में उप निरीक्षक प्रेम सिंह व टीम ने 6 दिसंबर शनिवार की रात बज्जू कस्बे में फूलासर बड़ा निवासी कमल विश्नोई (21) को दबोचा। तलाशी में उसके कब्जे से 54 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।  टीम में उप निरीक्षक प्रेम सिंह, कॉन्स्टेबल भगवानाराम, जोगेन्द्र, रामकुमार और किशनलाल शामिल रहे।