नयाशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,10 जुआरी गिरफ्तार, ₹50,200 नकद जब्त
दैनिक खबरां,बीकानेर। नयाशहर थाना पुलिस ने जुआ-सट्टा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गोटियां (घोड़ी दाणा) पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹50,200 नकद जब्त किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज हेमन्त शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सौरभ तिवाड़ी और वृताधिकारी नगर श्रवणदास संत के सुपरविजन में थानाधिकारी नयाशहर कविता पुनियां ने विशेष टीम गठित कर लगातार गोपनीय निगरानी रखी। 30 सितम्बर मंगलवार को झंवरों का चौक, काका के मकान के पास दबिश दी गई, जहां जुआ खेलते हुए आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। सभी के खिलाफ आरपीजीओ एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में रामकिशन आचार्य, मुरली व्यास, नरेन्द्र बोहङा, शिवशंकर ओझा, सत्यनारायण व्यास उर्फ घना महाराज, किसन छंगाणी, नवरतन ओझा, महेशकुमार दर्जी, केदारनाथ पुरोहित और सुनिल छंगाणी शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में नयाशहर थानाधिकारी कविता पुनियां, हैडकानि रामचन्द्र, हैडकानि रामफलसिंह, हैडकानि अजय कुमार, कानि भवानीसिंह, मकानि शोभा और ड्राइवर कानि अशोक शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जुआ-सट्टे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

