इस होटल में पुलिस नें की छापेमारी, 12 महिलाओं सहित 27 को किया गिरफ्तार,देह व्यापार की मिली थी शिकायत
बीकानेर, दैनिक खबरां । बीकानेर संभाग में पुलिस ने बुधवार शाम एक होटल पर दबिश देकर छापेमारी करते हुए 27 से अधिक महिला-पुरुषों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र स्थित होटल हांसल में एसपी अमृता दुहन के निर्देश पर की गई।
सीओ सिटी विष्णु खत्री ने बताया कि होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। होटल में 15 से अधिक युवक और 12 से अधिक महिलाएं मौजूद पाई गईं। ज्यादातर महिलाएं पंजाब से आई थीं, जबकि कुछ स्थानीय थीं। सीओ ने बताया कि होटल मालिक पैसे लेकर युवकों के लिए कमरे उपलब्ध कराता था और यहाँ देह व्यापार होता था। इसके पहले भी इस होटल पर कार्रवाई की जा चुकी है। मौके पर एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ भी मौजूद थी।
होटल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी। कार्रवाई में चार थानों की पुलिस टीम शामिल थी। इनमें सदर एसएचओ सुभाष ढील, कोतवाल पृथ्वी सिंह, जवाहर नगर एसएचओ देवेंद्र सिंह और महिला थाना एसएचओ शामिल रहे।

