बीकानेर जेल में नशा सप्लाई करने वाला 5 हजार का ईनामी सप्लायर गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर जेल में नशा सप्लाई करने वाला 5 हजार का ईनामी सप्लायर गिरफ्तार

दैनिक खबरां,बीकानेर। पुलिस थाना बीछवाल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले एक ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पांच हजार का इनामी है और इसी नें ही हाल ही में बीकानेर जेल में नशा पहुंचाया था । आरोपी  प्रवीन पुत्र कालाराम उर्फ जसमेर वाल्मिकी 30 वर्षीय निवासी वार्ड नंबर 04 शिव चौक भूना, जिला फतेहाबाद हरियाणा को पुलिस ने दबोचा है।

जानकारी के अनुसार 20 मार्च 2025 को केन्द्रीय कारागृह बीकानेर में विचाराधीन बंदी आकाश उर्फ रिकुं के कब्जे से एमडीएमए (4.14 ग्राम), चरस (20.86 ग्राम) तथा एक मोबाइल बरामद हुआ था। इस संबंध में थाना बीछवाल में मामला दर्ज किया गया था। जांच में खुलासा हुआ कि उक्त नशा सामग्री सप्लाई करने वाला प्रवीन है, जो पुलिस की पकड़ से बाहर था और उस पर 5 हजार रुपये का ईनाम घोषित था।

जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर कावेन्द्र सिंह सागर  के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सौरभ तिवाड़ी और अनुसंधान अधिकारी विशाल जागिड़  सहायक पुलिस अधीक्षक वृत सदर बीकानेर की देखरेख में थाना प्रभारी गोविन्द सिंह चारण के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुशीला व उनकी टीम ने आरोपी प्रवीन को भूना (हरियाणा) से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।