मेघासर में चामुंडा माता मंदिर में लाखो रूपये की चोरी हुई, स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त

बीकानेर

मेघासर में चामुंडा माता मंदिर में लाखो रूपये की चोरी हुई, स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त

राहुल सेवग,श्रीकोलायत@दैनिक खबरां । श्रीकोलायत क्षेत्र के गजनेर थाना क्षेत्र से एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है।मेघासर गांव स्थित मां चामुंडा माता मंदिर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। चोर मंदिर से लाखों की नगदी और चांदी के छत्र लेकर फरार हो गए। लगातार बढ़ रही चोरियों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। गजनेर थाना क्षेत्र के मेघासर गांव में स्थित प्रसिद्ध मां चामुंडा माता मंदिर में गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया।चोरी का अनुमानित मूल्य करीब 50 लाख रुपए बताया जा रहा है, जिसमें चांदी के छत्र, नकदी और अन्य कीमती सामान शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही गजनेर पुलिस और पुलिस उपाधीक्षक संग्राम सिंह मौके पर पहुंचे।एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा सके।ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से लगातार चोरियों की घटनाएं बढ़ रही हैं,
लेकिन कई मामलों में अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
इसी कारण लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश है और वे जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।