झझू में माहेश्वरी सभा का दीपावली स्नेह मिलन, समाजबंधु हुए शामिल
राहुल सेवग, श्रीकोलायत, दैनिक खबरां। दीपावली के शुभ अवसर पर झझू गांव स्थित गोपाल जी के मंदिर प्रांगण में माहेश्वरी सभा द्वारा स्नेह मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव और बाहर रहने वाले समाजबंधु बड़ी संख्या में शामिल हुए। संस्था के अध्यक्ष गौरीशंकर लखोटिया ने बताया कि दीपावली पर अधिकांश परिवार अपने गांव लौटते हैं, ऐसे में रामा-श्यामा मिलन व नई पीढ़ी के आपसी परिचय के उद्देश्य से यह आयोजन रखा गया।कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, महिला शक्ति और युवा वर्ग ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कोलायत तहसील माहेश्वरी सभा के संरक्षक भागीरथ बागड़ी, मूलचंद मुंधड़ा, जेठमल मोहता, रामेश्वर राठी सहित अनेक गणमान्य समाजबंधु उपस्थित रहे।
स्नेह मिलन के पश्चात सामूहिक भोजन महाप्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने साथ बैठकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में सौहार्द और पारिवारिक अपनत्व का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

