जोड़बीड़ आवासीय योजना: ऑनलाइन माध्यम से होंगे पट्टे के आवेदन,ऐसे करे आवेदन..
बीकानेर@दैनिक खबरां। जोड़बीड़ आवासीय योजना के अंतर्गत लीज डीड (पट्टा) के लिए अब केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। बीकानेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त अपर्णा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक स्वयं की एसएसओ आईडी या नजदीकी ई-मित्र केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आयुक्त ने स्पष्ट किया कि ऑफलाइन माध्यम से किए गए किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए समय पर ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करें।

