महाजन पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, कैंपर गाड़ी से 17 कार्टून शराब बरामद..
बीकानेर@दैनिक खबरां। महाजन थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह सांदू और वृताधिकारी लूणकरणसर नरेन्द्र कुमार पुनिया के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई 8 अक्टूबर को की गई।
नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध कैंपर गाड़ी को रोका और पूछताछ की। संदेह के आधार पर जब वाहन की तलाशी ली गई, तो उसमें से 17 कार्टून अवैध शराब और 24 बोतल बीयर बरामद की गईं। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवप्रताप पुत्र जेठूसिंह, निवासी फलौदी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे पीसी रिमांड पर लिया है और मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी रामकेश मीणा, कांस्टेबल बाबूलाल, शिशपाल और पुनमचंद शामिल रहे।

