रेप के मामले में पोक्सो कोर्ट ने दिया फैसला,रेप के आरोपी को दस साल कठोर कारावास, यह है मामला..
बीकानेर@दैनिक ख़बरां। चार साल पुराने एक रेप के मामले में कोर्ट से महत्वपूर्ण फैसला सामने आया है। जंहा पॉक्सो कोर्ट ने रेप करने के आरोपी को 10 साल के कठोर कारावास और 20 हजार रुपए के जुर्मान से दंडित किया है। मामला बीकानेर संभाग के चुरू जिले का है। दंडित आरोपी करीब चार साल पहले एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से भगाकर ले गया और रेप की वारदात को अंजाम दिया था।
प्रकरण के अनुसार अभियुक्त सारंगसर निवासी महावीर उर्फ राकेश नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया। इस संबंध में परिजनों की ओर से संबंधित थाने में 19 अगस्त 2017 को युवक के खिलाफ बीदासर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया था।
पुलिस ने पीड़िता को सूरत से दस्तयाब कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बाद में जांच के बाद संबंधित कोर्ट में चालान पेश किया गया था। मामले में 17 गवाह पेश किए गए। सुनवाई के बाद जज ने बुधवार को अभियुक्त को मामले में दोषी मानते हुए दस साल के कठोर कारावास और 20 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में राज्य सरकार की ओर से पैरवी विशिष्ठ लोक अभियोजक अनीस अहमद खान ने की। वहीं, परिवादी की ओर से संजीव वर्मा ने पैरवी की।

