पति दुकान गया, पीछे से पत्नी नें दवाई समझकर खा लिया जहरीला पदार्थ, हुई मौत

बीकानेर बीकानेर पुलिस

पति दुकान गया, पीछे से पत्नी नें दवाई समझकर खा लिया जहरीला पदार्थ, हुई मौत

दैनिक खबरां,बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका सुनीता (33) पत्नी गिरधारीराम गवारिया निवासी आरडी 860 बागडसर ने गलती से दवाई समझकर जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के भाई अशोक पुत्र किशनलाल गवारिया निवासी गिराजसर बज्जू ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 8 नवंबर को मृतका का पति दुकान पर चला गया था, इस दौरान सुनीता ने भुलवश जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उसकी मृत्यु हो गई।
गजनेर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।