बीकानेर में 1 अक्टूबर से बदल जाएगा अस्पतालों का समय,यह रहेगा टाईमटेबल..

चिकित्सा बीकानेर

बीकानेर में 1 अक्टूबर से बदल जाएगा अस्पतालों का समय,यह रहेगा टाईमटेबल..

बीकानेर, दैनिक खबरां। मौसम में बदलाव के साथ जिले के सरकारी अस्पतालों का समय 1 अक्टूबर से बदल जाएगा। सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने बताया कि अब सभी अस्पताल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे। वहीं, राजकीय अवकाश के दिनों में अस्पताल सुबह 9 से 11 बजे तक ही खुलेंगे। इस समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को समय पर अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

इधर, सरकारी स्कूलों के समय को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शिक्षा विभाग के कैलेंडर के मुताबिक 1 अक्टूबर से समय बदलना तय है, लेकिन शिक्षक संगठनों ने ज्ञापन देकर फिलहाल पुराने समय को यथावत रखने की मांग की है।