बीकानेर में खारा टोल के पास भीषण हादसा, ट्रक-कार की भिड़ंत में एक की मौत

बीकानेर

बीकानेर में खारा टोल के पास भीषण हादसा, ट्रक-कार की भिड़ंत में एक की मौत

बीकानेर, दैनिक खबरां । जामसर पुलिस थाना क्षेत्र के खारा टोल के पास सोमवार को ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक कार चालक की पहचान पूगल क्षेत्र निवासी इस्माइल के रूप में हुई है। हादसे के समय कार में इस्माइल अकेला ही मौजूद था। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जामसर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।