राशिफल: कैसा रहेगा आपका दिन क्या कहते हैं किस्मत के चमकते सितारे जानिए राशिफल बस एक क्लिक ओर मेष से लेकर मीन तक का राशिफल आपके पास…..

राशिफल

भाग्य के सितारे

आज का राशिफल

राशिफल

राशिफल: कैसा रहेगा आपका दिन क्या कहते हैं किस्मत के चमकते सितारे जानिए राशिफल बस एक क्लिक ओर मेष से लेकर मीन तक का राशिफल आपके पास…..

बीकानेर/राशिफल, @Dainikkhabraan। आज का राशिफल
दिनांक: 28 अप्रैल, 2022/गुरुवार
वैशाख- कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, 2079

मेषः
मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं। सावधान रहें, भावुकता में आकर लिया गए फैसले से नुकसान हो सकता है, क्रोध पर काबू रखें। घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कारोबार में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। घर से बाहर जाते वक्त बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर जाएं। इस राशि के सिंगल लोगों को नया साथी मिल सकता है।

वृषः
आज आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस के कार्यों में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में सामान्य लाभ होगा। यात्रा के योग हैं। शाम को वैवाहिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो विवाद हो सकता है। जीवनसाथी से तनाव हो सकता है।

मिथुनः
व्यर्थ की भागदौड़ लगी रहेगी। पारिवारिक उलझने बढ़ सकती है। आज आपको होने वाली परेशानियों से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसका डटकर सामना करें। पेट संबंधित परेशानी हो सकती है, खान-पान पर ध्यान दें। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में रुकावटें आ सकती है।

कर्कः
आय के नए स्रोत बनेंगे। माता-पिता का आर्थिक सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। इस राशि के कारोबारियों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कते हो सकती है। शाम को दोस्तों के साथ पार्टी में जा सकते हैं। नए प्रेम संबंध बनाने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

सिंहः

धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव हो सकता है। आज आप लवमेट से शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं। इस राशि के शादी-सुदा लोग बाहर डिनर पर जा सकते हैं।

कन्याः
वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. आज के स्रोत में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया बिजनेस शुरु करने के लिए आज का दिन बढ़िया है। मकान या जमीन लेने के योग हैं। ऑफिस से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध में बांधा आ सकती है।

तुलाः
परिवार में किसी का तबियत खराब होने से परेशान हो सकते हैं। किसी भी कार्य से घबराएं नहीं बल्कि धैर्य से करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। शिक्षा से जुड़े कार्यों में बांधा आ सकती है। इस राशि के कारोबारियों को आज मनचाहा लाभ होगा। जीवनसाथी के तरफ से महंगे तोहफे के डिमांड हो सकते हैं।

वृश्चिकः
शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। किसी कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा। समाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में सामान्य लाभ होगा। शाम को बाहर डिनर पर जा सकते हैं। इस राशि के लवमेट आज आपस में शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं।

धनुः
व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, अचानक हुए खर्चों में वृद्धि से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ सकता है। सावधान रहें, माता-पिता का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। प्यार के रिश्तों में धोखा मिल सकता है।

मकरः
आय के स्रोत में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। आज आपको कोई तोहफा मिल सकता है। कारोबारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वाहन व मकान सुख संभव है। ऑफिस में आज अपनी साथी से फ्लर्ट कर सकते हैं। अवैवाहिकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है।

कुंभः
आज आपको सावधान रहने की जरुरत है। वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो विवाद हो सकता है। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। शाम को दोस्तों के साथ पार्टी में जा सकते हैं। लवमेट के साथ शापिंग पर जा सकते हैं। प्रेमी के तरफ से तोहफा मिल सकता है।

मीनः
पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। कोई गुड न्यूज मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में तरक्की होगी। सावधान रहें, कोई भी निर्णय सोच-विचार कर लें। आवेश में आकर लिया गया निर्णय घातक हो सकता है। जीवनसाथी आज आपकी मन की बातों को पूरी करेगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।