बीकानेर संभाग: पुष्कर ले जाकर नाबालिग से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार…..

अजमेर देश पुलिस कार्रवाई बीकानेर हनुमानगढ

बीकानेर संभाग: पुष्कर ले जाकर नाबालिग से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार…..

पुष्कर ले जाकर नाबालिग से रेप

बीकानेर संभाग:

आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़, @Dainikkhabraan। हनुमानगढ़ जिले की खुईया थाना पुलिस ने एक नाबालिग से रेप के आरोपी को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। खुईया पुलिस के अनुसार पीड़ता के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए कहा था कि आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को भगा ले गया। पुलिस ने जांच के बाद नाबालिग को बरामद कर लिया।

पीड़िता ने अपने बयानों में बताया कि आरोपी मांगीलाल (20) पुत्र रायसिंह निवासी जबरासर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने पुष्कर ले जाकर उसके साथ रेप किया। पीडि़ता के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेप के आरोपी मांगीलाल को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने आरोपी को पोक्सो मामलों की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।