बेजुबानों पर आफत बनकर बरसी तेज आंधी बरसात, मारे गए सैकड़ों कबूतर, देखें वीडियो

श्रीगंगानगर

बेजुबानों पर आफत बनकर बरसी तेज आंधी बरसात, मारे गए सैकड़ों कबूतर, देखें वीडियो

बीकानेर। बीती रात आए तूफान व बारिश के कारण जनजीवन व खासकर पक्षीओं को खासा नुकसान पहुंचा है। संभाग के श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर के जलदाय विभाग एरिया में सैकड़ों कबूतर तूफान व बारिश की चपेट में आने से बेवज़ह मारे गए है। गौ सेवा कमेटी (ओपन गौशाला) के संचालक दिनेश डोडा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि रात को तूफान में बहुत से कबूतर वाटर वर्क्स के कैंपस में मरे पड़े हैं सूचना मिलते ही गोसेवा कमेटी के सेवादारों द्वारा सर्च अभियान चलाकर जगह-जगह पड़े मृत कबूतर और घायल कबूतरों को अलग अलग किया ।

https://youtu.be/uWMZrB-AWyc

घायल कबूतरों को इलाज के लिए ओपन गौशाला के चिकित्सालय में पहुंचाया तथा मृत कबूतरों का मौके पर अंतिम संस्कार किया गया। गोसेवा कमेटी के सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से बेजुबानों को बचाने के लिए ही गौ सेवा कमेटी ओपन गौशाला द्वारा वाटर वर्क्स रोड पर परिंदों के अपार्टमेंट्स नाम से टावर का निर्माण किया जा रहा है ताकि उस में हजारों पक्षी एवं उनके अंडे सुरक्षित रह सके तथा उनकी संख्या में वृद्धि हो और पर्यावरण को बचाया जा सके ।