अभी-अभी पीबीएम अस्पताल से खबर : मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने युवक से छीना मोबाईल
बीकानेर@दैनिक खबरां। संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में चोरों व स्नैचरों की गैंग से भय का माहौल बना हुआ है। मरीज व रिश्तेदारों को हर समय किसी अनहोनी का खतरा लगा रहता है, पता नही कब कौनसी चीज चोरी हो जाये। अभी रविवार देर रात्रि फिर पीबीएम में शातिर स्नैचरों ने एक युवक के साथ छीनाझपटी की वारदात को अंजाम दिया बताते है।
मिली जानकारी के अनुसार नोहर निवासी पवन कुमार जनाना अस्पताल के पास खड़ा होकर मोबाईल में बात कर रहा था, उसी दरम्यान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पवन के हाथ से मोबाईल छीन लिया और फरार हो गए। एकाएक हुई इस घटना से पवन डर गया और देर ना गंवाते हुए राहगीर की मदद से बाईक पर सवार होकर बदमाशों का पीछा किया लेकिन तब तक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर रफ्फूचक्कर हो गए। घटना की जानकारी पीबीएम चौकी को दी गई है।

