ग्राम विकास अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर और मोहर से सरकारी राशि गबन,मामला दर्ज

बीकानेर बीकानेर पुलिस

ग्राम विकास अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर और मोहर से सरकारी राशि गबन,मामला दर्ज

बीकानेर,दैनिक खबरां। जिले के पांचू तहसील के ग्राम पंचायत जागलू में सरकारी राशि के गबन का मामला सामने आया है। परिवादी राधेश्याम सियाग पुत्र बीरमाराम, निवासी बंगला नगर बीकानेर हाल ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत जागलू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपियों ने षड्यंत्रपूर्वक उसके फर्जी हस्ताक्षर और मोहर का उपयोग कर सरकारी राशि का छलपूर्वक गबन किया है।

परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपीगण मोहनी देवी पत्नी बनवारी लाल, कैलाश बिश्रोई, राजकुमार व अन्य  ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर राशि का अनधिकृत भुगतान कराया। यह पूरा प्रकरण सरकारी राशि की हेराफेरी और धोखाधड़ी से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी में आरोपियों पर फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और सरकारी दस्तावेजों के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं।