युवक की बेरहमी से पिटाई कर जेब से छीने रुपए, वीडियो भी सोशल मीडिया पर किया वायरल

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

युवक की बेरहमी से पिटाई कर जेब से छीने रुपए, वीडियो भी सोशल मीडिया पर किया वायरल

दैनिक खबरां,बीकानेर। युवक की बेरहमी से पिटाई कर जेब से रुपए छीनकर लें जाने व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। घटना नाल थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई है। इस संबंध में प्रार्थी कुलवंत पुत्र ढोलाराम बाजीगर निवासी बदरासर ने शनिवार को पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसके पुत्र नंदलाल के साथ दिनांक 7 अक्टूबर 2025 को जयमलसर में मारपीट के दौरान उसकी जेब से 20,200 रुपए छीन लिए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिवार को इसकी जानकारी हुई।

पुलिस को प्रार्थी ने बताया कि नंदलाल अपने खेत से पैसे लेकर लौट रहा था, तभी शिव सिंह पुत्र नारायण सिंह ने उसे फोन कर मिलने को कहा। नंदलाल जब एक दुकान पर रुका, तो शिव सिंह के साथ भैरू सिंह, कालू सिंह और अन्य 5-6 लोग मोटरसाइकिल और केम्पर गाड़ी लेकर पहुंचे। उन्होंने नंदलाल के साथ मारपीट की, जातिसूचक गालियां दी और हाथ में पहना कड़ा सिर पर मारकर उसे अचेत कर दिया। इसी दौरान उसकी जेब से पैसे छीन लिए गए।पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।