बीकानेर में रुपये के लेन-देन को लेकर चाकू से हमला, एक गंभीर घायल

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर में रुपये के लेन-देन को लेकर चाकू से हमला, एक गंभीर घायल

दैनिक खबरां,बीकानेर। मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में शनिवार रात रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल व्यक्ति को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में मुक्ताप्रसाद थाने में जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मधुबनी जिले के निवासी सरोज कुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पिता जयनारायण यादव रुपये के तगादे के लिए नरसिंहसागर तालाब के पास रंजना पत्नी धर्मेंद्र और धर्मेंद्र पुत्र अजय के घर गए थे। इस दौरान दोनों आरोपी गुस्से में आ गए और घर आने पर आपत्ति जताई।

प्रार्थी की रिपोर्ट के अनुसार, धर्मेंद्र ने सब्जी काटने वाले चाकू से जयनारायण यादव की छाती और पेट पर वार कर दिया, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना की जानकारी पड़ोसी रामगुलाम मुखिया ने पुत्र सरोज को दी, जो मौके पर पहुंचकर घायल पिता को परिजनों की मदद से अस्पताल लेकर गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक सोहनलाल को सौंपी गई है।