डेयरी बूथ और नमकीन की दुकान से हजारों का सामान पार

बीकानेर बीकानेर पुलिस

डेयरी बूथ और नमकीन की दुकान से हजारों का सामान पार

दैनिक खबरां,बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र के सुपर ट्रक मार्केट में सोमवार रात चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने डेयरी बूथ और नमकीन की दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। जानकारी के अनुसार, परिवादी हरिशंकर पुत्र पूनमचंद कुम्हार निवासी कोलायत, हाल सुपर ट्रक मार्केट बीछवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी दुकान से नमकीन के दो बोरे, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 3570 रुपये नगद, सिगरेट व रजनीगंधा के पैकेट चोरी हो गए। वहीं पास में स्थित लालसिंह के डेयरी बूथ से भी दो गैस टंकी, एक कांटा, करीब 6300 रुपये की डेयरी पेमेंट, दूध के 20 पैकेट, सिगरेट, गुटखा और बीड़ी के पैकेट चोरी कर लिए गए। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।