बीकानेर में एसबीआई के साथ गोल्ड लोन धोखाधड़ी का मामला उजागर, दो आरोपी नामजद

पुलिस कार्रवाई बीकानेर

बीकानेर में एसबीआई के साथ गोल्ड लोन धोखाधड़ी का मामला उजागर,दो आरोपी नामजद

दैनिक खबरां,बीकानेर। भारतीय स्टेट बैंक दाऊजी रोड शाखा में गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शाखा प्रबंधक मनप्रीत सिंह की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने कम मात्रा के सोने को अधिक बताकर बैंक से लोन स्वीकृत करा लिया और बैंक को आर्थिक नुकसान पहुँचा दिया। जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस नें दो नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

शाखा प्रबंधक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने सोने की वास्तविक मात्रा और गुणवत्ता से अधिक मूल्यांकन दिखाया, जिसके आधार पर गोल्ड लोन पास हुआ। बाद में जांच में खुलासा हुआ कि मूल्यांकन गलत और भ्रामक था, जिससे बैंक को भारी हानि का सामना करना पड़ा। आरोपियों में एक स्वर्ण मूल्यांकनकर्ता भी शामिल मामले में जिन दो आरोपियों को नामजद किया गया है, उनमें– श्रीकांत चांवरिया, पुत्र छोटू लाल, मकान संख्या 195, पाबू बारी के बाहर, छोटी गुहाड़, अंबेडकर चौक, बीकानेर व संजय सोनी, स्वर्ण मूल्यांकनकर्ता, निवासी जैन पाठशाला के सामने, नया कुआं,बीकानेर का है। शाखा प्रबंधन की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब गोल्ड वैल्यूएशन से जुड़े दस्तावेजों की जांच के साथ आरोपियों की भूमिका और पूरे प्रकरण की तह तक जाने में जुटी है।