गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई: बीकानेर रेंज में कई व्यापारियों को बनाया निशाना, अब रेंज पुलिस करेगी गिरफ्तारी की कार्रवाई

पुलिस कार्रवाई बीकानेर

गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई: बीकानेर रेंज में व्यापारियों को बनाया निशाना, अब रेंज पुलिस करेगी गिरफ्तारी की कार्रवाई

दैनिक खबरां,बीकानेर/श्रीगंगानगर। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल उर्फ भानू बिश्नोई द्वारा बीकानेर रेंज में व्यापारियों को धमकाने और उन पर फायरिंग कराने की कई घटनाएँ सामने आई हैं। विभिन्न पुलिस थानों में उसके खिलाफ गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। अब उसकी गिरफ्तारी को लेकर बीकानेर रेंज पुलिस कार्रवाई शुरू करेगी।

सूत्रों के अनुसार, पंजाब के फाजिल्का जिले की अबोहर तहसील के दुताराववाली निवासी अनमोल विदेश में बैठकर गैंग ऑपरेट करता रहा। रेंज में दबदबा बनाने के लिए उसने व्यापारियों से करोड़ों की फिरौती मांगी और रकम नहीं देने पर फायरिंग की साजिश रची।

वर्तमान में अनमोल बिश्नोई एनआईए की गिरफ्त में है। उसे अमेरिका से डिपोर्ट के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर 11 दिन के रिमांड पर लिया गया है। उसके खिलाफ दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2022 में वह फर्जी पासपोर्ट के जरिये विदेश भाग गया था और वहीं से गिरोह संचालित करता रहा।


कई थानों में दर्ज 10 से अधिक मामले: बीकानेर और गंगानगर के व्यापारी रहे निशाने पर

अनमोल बिश्नोई को बीकानेर रेंज में कई गंभीर मामलों में नामजद किया गया है:

टांटिया হাসপাতाल पर फायरिंग — जवाहर नगर थाना (20 जनवरी 2022)

रमेश मालपानी से 50 लाख की फिरौती — कोतवाली थाना (16 फरवरी 2023)

व्यापारी को मैसेज कर जान से मारने की धमकी — जवाहर नगर थाना (11 अक्टूबर 2023)

राजू कथूरिया के घर फायरिंग — जवाहर नगर थाना

14 जुलाई 2025 को गिरोह संचालन, धमकी व फायरिंग का बड़ा केस — जवाहर नगर थाना

जन सेवा हॉस्पिटल पर फायरिंग — सदर थाना (17 फरवरी 2022)

न्यू लाइट ज्वैलर्स से 2 करोड़ की फिरौती एवं घर पर फायरिंग — सदर थाना

“खिलाफत मत करो” कहकर व्हाट्सऐप पर धमकी — सदर थाना

हरीश कुमार से 50 लाख की मांग — सदर थाना

सुनील पहलवान की रैकी कर हत्या की साजिश — सदर थाना


इन मामलों में अनमोल लंबे समय से फरार अपराधियों की सूची में शामिल रहा। अब जब वह एनआईए की गिरफ्त में है, बीकानेर रेंज पुलिस इन मुकदमों में उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर आगे कार्रवाई करेगी।