बीकानेर में चोरी की चार वारदातें, घरों से सोना चांदी सहित लाखों का माल लें उड़े अज्ञात चोर

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर में चोरी की चार वारदातें, घरों से सोना चांदी सहित लाखों का माल लें उड़े अज्ञात चोर

दैनिक खबरां,बीकानेर। जिले में चोरी की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार चोरी की वारदातें सामने आई हैं,जिनके मुकदमे शनिवार को दर्ज हुए है। जिसमें घरों में रखे सामान के साथ नकदी और जेवरात लेकर चोर फरार हो गए।

पहली घटना मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र से सामने आई है जंहा रामपुरा बस्ती निवासी शहनाज अकबर ने पुलिस को बताया कि वह और उनका परिवार 5 अक्टूबर को लुणकरणसर शादी में गए हुए थे। 7 अक्टूबर को घर लौटने पर उन्हें घर का ताला टूटा हुआ और सामान बिखरा हुआ मिला। अज्ञात चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने, घरेलू सामान और लगभग 20,000 रुपये चोरी कर लिए।

👉दूसरी चोरी कोतवाली थाना क्षेत्र में सामने आई है जंहा 17 अक्टूबर को सुबह 9.45 बजे एक और चोरी की वारदात हुई। रथखाना कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार रामनानी की मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई।

👉तीसरी चोरी लुणकरणसर थाना क्षेत्र से सामने आई है जंहा मण्डी सेक्टर नंबर 3 में 16 अक्टूबर को प्रेमप्रकाश सारस्वत के मकान में अज्ञात चोरों ने घुसकर सोने की चैन, चार सोने की अंगूठियां, आठ चांदी के सिक्के, एक एलईडी और नगदी चोरी कर ली।

👉चौथी चोरी पांचू थाना क्षेत्र से सामने आई है जंहा  भादला गांव में 15 अक्टूबर की रात रमजान अली के घर में चोरी हुई। अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर जेवरात और नकदी ले गए, जिससे परिवार को भारी क्षति हुई। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।