मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से लूट,दो युवकों ने गहने और नकदी उड़ाई, हुए फरार
दैनिक खबरां,बीकानेर। थाना मुक्ताप्रसाद कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला के घर पर दो युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना बजरंग धोरा के सामने स्थित एक मकान की है। इस संबंध में बजरंग धोरा के सामने रहने वाली परिवादिया गीता रानी छाबड़ा (65) पत्नी मोहनलाल छाबड़ा नें मुक्ताप्रसाद थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया नें पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को वह अपने घर पर अकेली थीं। इसी दौरान आरोपी इरफान और फरमान, दोनों निवासी बीकानेर, एकराय होकर घर पर आए।
इरफान ने महिला से रुपये उधार मांगे। जब गीता रानी ने इंकार किया तो फरमान फोन पर बात करने का बहाना बनाकर बाहर चला गया। इस बीच इरफान ने मौका पाकर महिला के गले की चैन, कानों के झूमर, नाक का लॉग, पैरों की चांदी की पायल उतार ली और अलमारी में रखे 50 हजार रुपये सहित मंदिर में रखे दान पात्र से 22,500 रुपये, चांदी के सिक्के, गणेश जी की मूर्ति, अंगूठी और अन्य गहने चोरी कर लिए। वारदात के दौरान महिला के साथ मारपीट भी की गई। दोनों आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

