बीकानेर: पुलिस नें देर रात होटल पर मारा छापा,1 किलो 880 ग्राम अवैध डोडा पोस्त किया बरामद
दैनिक खबरां, बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने सरदारशहर रोड स्थित एक होटल पर देर रात दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल से 1 किलो 880 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है।
थानाधिकारी जितेंद्र कुमार के निर्देशन में एसआई मोहन कड़वासरा व उनकी टीम ने यह छापा मारा। मौके से होटल संचालक कैलाश जाट को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसआई मोहन कड़वासरा नें दैनिक खबरां को बताया कि सरदारशहर रोड स्थित भेरुनाथ होटल रेस्टोरेंट पर पुलिस ने देर रात छापेमारी की जिसमें पुलिस ने होटल से 1 किलो 880 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस नें मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को लंबे समय से होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद टीम ने देर रात योजना बनाकर यह कार्रवाई की।

