कोडमदेसर नहर में मिला युवक का शव, पास में मिली मोटरसाइकिल गंगाशहर में इस नाम से है रजिस्टर्ड..
दैनिक खबरां,बीकानेर। कोडमदेसर नहर में अलसुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गजनेर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। गजनेर थाना के एचसी आनंद सिंह ने दैनिक खबरां को बताया कि मृतक की उम्र करीब 22 से 23 वर्ष के बीच है। युवक ने कमीज, पैंट और जूते पहन रखे थे। घटनास्थल से करीब सात सौ मीटर की दूरी पर नहर के पट्टे पर एक मोटरसाइकिल RJ07WS8194 भी मिली है, जो दीपक सोनी पुत्र धर्मचंद सोनी निवासी चोपड़ा बाड़ी, गंगाशहर के नाम से रजिस्टर्ड है।
पुलिस का मानना है कि संभवतः युवक मोटरसाइकिल से नहर के पास आया होगा और उसने आत्महत्या की होगी। फिलहाल शव को गजनेर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

