दैनिक खबरा,नोखा। गुरुवार को सुबह 8:30 बजे जैन समाज द्वारा शोभायात्रा ( वरघोड़ा ) निकाली गई जो कि नोखा के विभिन्न मार्गो से होते हुए प्रवचन स्थल पहुंची। इस अवसर पर शोभायात्रा में जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्याओं में महिलाओं की उपस्थित देखने को मिली। स्थानीय अध्यक्ष मदनलाल लुनिया ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया व शुभकामनाएं दी तत्पश्चात धर्म प्रचारक महेश नाहटा ने सभी को सांसारिक एवं आध्यात्मिक परिचय करवाया युवा संघ अध्यक्ष राकेश पींचा ने त्याग की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी। संघ मंत्री विकास सुराणा द्वारा अभिनंदन पत्र का वाचन किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गांधी ने अपने वक्तव्य में राम की मेहता और अभी मोक्षम शिविर जो आगामी 18 जून को गंगा शहर में लगेगा उसकी प्रेरणा दी श्री साधुमारगी जैन संघ नोखा अखिल भारतीय साधु मार्गी जैन संघ के पदाधिकारी गणों एवं नेपाल और भी अन्य स्थानों के पदाधिकारी ने बहुमान किया संघ महामंत्री बाबूलाल कांकरिया ने आभार व्यक्त किया।


