पालिका अध्यक्ष झंवर ने नोखा उपखंड अधिकारी को लिखा पत्र

नोखा बीकानेर
नागौर-बीकानेर रूट डायवर्जन  10 फरवरी तक टालने हेतु
दैनिक खबरा,नोखा।  नगर पालिका अध्यक्ष नारायण झवर ने उपखंड अधिकारी नोखा को पत्र लिख कर नवली गेट पर रेलवे ऑवर ब्रिज के निर्माण को लेकर  नागौर से बीकानेर की तरफ जाने वाले वाहनों को शहर के अन्दर से रूट डायवर्ट किया गया है, जिससे शहरी क्षेत्र में वाहनों का अत्यधिक आवागमन हो गया है।  नोखा शहरी क्षेत्र में 07 फरवरी को जैन समाज का दीक्षा समारोह आयोजित होना सुनिश्चित है, इस कार्यक्रम में जैन समाज के हजारों श्रद्धालुओं का नोखा में आगमन होगा। इस कार्यक्रम में रूट डायवर्जन शहर के लिए बाधा बन रहा है । अतः जैन समाज के इस धार्मिक समारोह को ध्यान में रखते हुए शहर में अत्यधिक ट्रैफिक अव्यवस्था से बचाव हेतु नागौर से बीकानेर एवं बीकानेर से नागौर जाने वाले वाहनों को (जैन श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़ते हुए) नागौर-बीकानेर बायपास के माध्यम से जाने के लिए आगे 10 फरवरी तक किया जावे।