महंगाई के खिलाफ बीकानेर सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

बीकानेर राजनीति राजस्थान

दैनिक खबरां,बीकानेर। महंगाई के खिलाफ कल कांग्रेस पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी। इसको लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सभ जिला मुख्यालयों,ब्लॉक,ग्राम स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करने ओर सामूहिक गिरफ्तारी देने का आव्हान किया है। कांग्रेस का यह प्रदर्शन देश में तेजी से बढ़ रही मंहगाई,बेरोजगारी को लेकर किया जा रहा है। जिसके चलते कल कांग्रेसी कार्यकर्ता सामूहिक रूप से गिरफ्तारी भी देंगे।