बीकानेर : शराब समझकर पीया कीटनाशक स्प्रे, व्यक्ति की हुई मौत

बीकानेर

बीकानेर : शराब समझकर पीया कीटनाशक स्प्रे, व्यक्ति की हुई मौत

बीकानेर। एक व्यक्ति ने कीटनाशक स्प्रे शराब समझकर पी लिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस सम्बंध में श्रीडूगरगढ़ थाने में मृतक के भाई राजुराम ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना रोही उदासर चारनान में 27 दिसम्बर की शाम की है। प्रार्थी ने बतााय कि उसके भाई भींयाराम ने शराब समझकर कीटनाशक स्प्रे पी लिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गयी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।