भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई का नोखा में अभूतपूर्व स्वागत,पूरे प्रदेश में बनी चर्चा
नोखा, दैनिक खबरां। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई के शनिवार को गृह विधानसभा क्षेत्र नोखा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और आमजन ने जोरदार व ऐतिहासिक स्वागत किया। उनके आगमन पर जिस उत्साह, ऊर्जा और जोश का माहौल बना, उसने पूरे क्षेत्र में एक नई राजनीतिक चेतना का संचार कर दिया और यह स्वागत समारोह पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया।
नोखा प्रवेश करते ही हर मोड़ पर स्वागत के लिए उमड़ी भीड़, पुष्प वर्षा, जयघोष और कार्यकर्ताओं का जनसैलाब इस बात का प्रमाण था कि श्री बिश्नोई की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और संगठन में उनकी पकड़ मजबूत होती जा रही है। इस अवसर पर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़, सुरेंद्र सिंह शेखावत, जिला उपाध्यक्ष महेश झवर सहित सभी मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूल मालाओं और उत्साहपूर्ण नारों के बीच श्री बिश्नोई का जोशीला स्वागत किया। प्रत्येक पड़ाव पर उनका अभिनंदन हुआ और क्षेत्रीय नेतृत्व ने आशा व्यक्त की कि उनके अनुभव, सहज व्यक्तित्व और संगठन के प्रति निष्ठा से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। नोखा में हुए इस भव्य आयोजन ने न केवल स्थानीय स्तर पर राजनीतिक तापमान बढ़ाया, बल्कि पूरे राजस्थान में भी इस स्वागत को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

