बीकानेर में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों का पेंशन रिवीजन को लेकर प्रदर्शन

बीकानेर विविध समाचार

बीकानेर में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों का पेंशन रिवीजन को लेकर प्रदर्शन

दैनिक खबरां, बीकानेर। ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन (AIRPWF – NWR) के बैनर तले सोमवार को सैकड़ों सेवानिवृत्त रेलकर्मचारियों ने बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा पेंशनर्स की अनदेखी किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई।

फेडरेशन पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के लिए जारी Terms & Reference में पेंशन रिवीजन का कोई उल्लेख नहीं किया है। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार 1 जनवरी 2026 से पहले और बाद के पेंशनर्स के बीच भेदभाव करने की मंशा रखती है। इस निर्णय से पुराने पेंशनर्स की पेंशन बढ़ोतरी की संभावनाएं समाप्त होती दिखाई दे रही हैं।

सरकार की इस नीति के विरोध में जुटे सेवानिवृत्त रेलकर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए पेंशन पुनरीक्षण लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों के हितों की लगातार अनदेखी से पेंशनर्स में भारी रोष व्याप्त है।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से कॉम. लालचंद इनखिया, कॉम. मोहम्मद हसन, कॉम. रईस अली, कॉम. भीखाराम गहलोत, कॉम. आज़म अली, कॉम. गंगाराम, कॉम. ताराचंद, कॉम. रामदयाल चौधरी, कॉम. कमल सिंह, मोहम्मद रफीक, मदन खरखोदिया, रहमत अली सहित अनेक सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा मंडल मंत्री प्रमोद यादव, ब्रजेश ओझा, गणेश वशिष्ठ, दीनदयाल, आशुराम, सोनू कुमार आदि पदाधिकारी भी प्रदर्शन में शामिल हुए।