बीकानेर के गायक कलाकार मेघराज नागल को दिल्ली में बज़्म ए मौसिकी का सम्मान मिला
दैनिक खबरां,बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान के अध्यक्ष एवं गायक कलाकार मेघराज नागल का शुक्रवार की शाम को राजधानी दिल्ली में आयोजित “आवाज दो हम एक हैं” गीत संगीत के कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम आयोजक डॉ अमीन द्वारा बज़्म ए मौसिकी के सम्मान से मेघराज नागल को नवाजा। बज़्म ए मौसिकी” एक उर्दू शब्द है जिसका अर्थ है संगीत की महफ़िल। दिल्ली में यह एक ऐसी संस्था जो संगीत और कला को बढ़ावा देने के लिए बनायी गई। उसी कड़ी में बीकानेर के गायक कलाकार मेघराज नागल को सम्मानित किया गया। जिन्होंने समय समय पर संगीत और कला को बढ़ावा दिया। दिल्ली के नये नये गायक कलाकारों को अपनी संस्था के द्वारा बीकानेर में हर माह में गीत संगीत रंगारंग कार्यक्रमों में मंच पर गायकी परफॉर्मेंस दिलाकर उनको ओर आगे बढ़ाया है।

