बीकानेर: धीरेरा स्टेशन पर ट्रेन ठहराव को लेकर ग्रामीणों में रोष,चुनाव बहिष्कार की कर दी घोषणा..

बीकानेर

बीकानेर: धीरेरा स्टेशन पर ट्रेन ठहराव को लेकर ग्रामीणों में रोष,चुनाव बहिष्कार की कर दी घोषणा..

बीकानेर@दैनिक खबरां। बीकानेर के गांव धीरेरा स्टेशन के ग्रामीणो ने अपनी काफी लंबे समय से मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार करने की घोषणा की है दैनिक खबरां से बातचीत में ग्रामीणों ने बताया कि गांव धीरेरा स्टेशन पर गाडी संख्या 14887/14888 ऋषिकेश से बाडमेर व बाडमेर से ऋषिकेश और रेल गाडी संख्या 14721/14722 जोधपुर से भटिण्डा व भटिण्डा से जोधपुर का ठहराव कोरोना काल के बाद हटा दिया गया है जिसको पुनः ठहराव के लिए ग्रामीणों की मांग है।

समस्त ग्रामवासी पिछले लम्बे समय से गाडियों के ठहराव की मांग कर रहे है, परन्तु आज दिनांक तक उक्त समस्या का समाधान नहीं हुआ है इस कारण ग्रामीणों द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 का पूर्णतः बहिष्कार करने का फैसला लिया है अगर जल्द ही कोई निर्देश नही आते तो सभी ग्रामवासी चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

इसको लेकर गांव धीरेरा स्टेशन के ग्रामीणों ने जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम पत्र लिखकर उन्हें अवगत करवाया।