डोटासरा ने दी बीकानेर के नेताओं को खास तवज्जो, बिशनाराम सियाग सहित इन नेताओं को सोंपी ये जिम्मेदारी
बीकानेर,दैनिक खबरां। आगामी 11 अप्रेल को श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में प्रस्तावित राहुल गाँधी की जनसभा को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक समिति का गठन किया है। इस समिति में बीकानेर को खास त्वज्जो दी गई है। जिसमें बीकानेर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग सहित 6 कांग्रेसी नेताओं को राहुल गाँधी की जनसभा की तैयारी की जिम्मेदारी सोंपी गई है। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा द्वारा जारी आदेश में सियाग सहित बीकानेर के तीन कांग्रेसी नेताओं को इस समिति में जगह दी गई है। इस समिति में सियाग के अलावा जिया उर रहमान आरिफ,विधायक शिमला नायक,विधायक डूंगरराम गेंदर,अंकुर मुगलानी जिलाध्यक्ष श्रीगंगानगर, कांग्रेस प्रत्याशी लुकरणसर वि.स राजेंद्र मुंड को राहुल गाँधी की आगामी 11 अप्रेल को अनूपगढ़ में होने वाली जनसभा की जिम्मेदारी सोंपी गई है।

