बीकानेर : बाइक चोरी के दो मामलें दर्ज
बीकानेर। जिले में वाहन चोरी की वारदातें नहीं थम रही है। शहर के साथ गांवों से भी चोर वाहन चोरी कर आमजन को नुकसान पहुंचा रहे है। इसी बीच पांचू और नोखा थाना क्षेत्र से बाइक चोरी के मामले सामने आए है। इस सम्बंध में नोखा थाने में उगमपुरा निवासी मंयक पांडेय ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि पब्लिक पार्क नोखा से उसकी बाइक को कोई चोरी कर ले गया। वहीं पांचू पुलिस थाने में सोवा निवासी घनश्याम नायक ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि सेंगल धोरा कक्कू में 8 मार्च की रात को उसकी बाइक को कोई चोरी कर ले गया।

